फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rangar attach on people

शवयात्रा पर रगड़ों ने बोला हमला, शव छोड़ कर भागे लोग

Sun, 23 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Sun, 23 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के तहत लडभड़ोल गांव में शवयात्रा के दौरान रंगड़ों ने हमला कर एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए शव को मौके पर ही छोड़ कर वहां से फरार हो गए। मामले में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जहां पर मौजूद डॉ. शिवाली बरवाल व स्टाफ नर्स रेखा देवी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. शिवाली बरवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि अन्य कई लोगों का उपचार मौके पर ही निजी क्लीनिकों पर किया। जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के स्थानीय गांव भड़ोल में रविवार सुबह एक महिला का देहांत हो गया जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11 बजे जब लोग शव को लेकर श्मशानघाट जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक रंगड़ों ने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग शव वहीं छोड़कर जाने बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रंगड़ों का हमला थमने पर लोगों ने पुरानी बोरियां व घास जला कर धुआं करके रंगड़ों को भगाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। रंगड़ों के हमले में कार्तिक उपाध्याय, संजीव उपाध्याय महेंद्र भारद्वाज, सहित चंदन हिमाचली, पियूष, पार्थ, विजय कांत शर्मा, अंकू  सहित कई लोग घायल हो गए हैं। लडभड़ोल पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने बताया कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed