फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   political

गत बरसात में प्रभावित हुए परिवारों का दर्द जाना

Sat, 13 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 13 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
political
धर्मपुर (मंडी)। राज्यसभा सांसद विमला कश्यप ने शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दौरे के दौरान गत बरसात में प्रभावित परिवारों का दर्द जाना।
विज्ञापन


सांसद ने दौरे की शुरूआत डिडणु गांव से की। इस दौरान पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डिडणु के बाद राज्य सभा सांसद ने तनेहड़, धारडी, श्रीलंका, सक्रैण, बहरी पंचायत के बाल्हड़ा, थाती, मलहोड़ में लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


लोगों ने राज्यसभा सांसद को समस्याएं बताई। स्थानीय विधायक ठाकुर महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया था कि सरकार उनकी पुरी मदद करेगें। लेकिन, प्रदेश सरकार की तरफ लोगों की कोई मदद नहीं की गई। सांसद ने अपनी सांसद निधि से प्रभावितों को धन दिया है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो के अध्यक्ष रजत ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, वरिष्ठ उपप्रधान देशराज पालसरा, मिडिया प्रभारी उमेश ठाकुर, तनेहड़ की प्रधान गुलाबी देवी, उपप्रधान रमेशचंद, बहरी उपप्रधान भागमल, सिधपुर की प्रधान सरीता देवी,उपप्रधान दलीप सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed