फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one died and four injured in road accident

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Thu, 08 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ नेरचौक/रिवालसर (मंडी)
ब्यूरो/ नेरचौक/रिवालसर (मंडी) Updated Thu, 08 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला में तीन स्थानों पर सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल मंडी से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार बल्ह घाटी के डडौर-नागचला फोरलेन बाईपास पर वीरवार को चलखा के पास सुबह करीब छह बजे डडौर निवासी इंद्र सिंह अपनी पत्नी रीता के साथ सैर कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार जीप एचपी 65-4797 ने इंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद जीप चालक मौके फरार हो गया। घायल को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इंद्र सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, पीजीआई ले जाते समय स्वारघाट के पास इंद्र सिंह ने दम तोड़ा दिया। बल्ह पुलिस ने जीप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में जा घुसी स्कूल बस
उधर, वीरवार दोपहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे पर नागचला हनुमान मंदिर के पास एक निजी स्कूल बस और थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। बस अनियंत्रित होकर एक दीवार को तोड़कर घर में जा घुसी। इससे घर में खड़ी एक कार को नुकसान हुआ है। हादसे में थ्री व्हीलर में सवार पैंडी निवासी ललित कुमार (28) और अतीत कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया। हादसे के समय बस में करीब 14 स्कूली बच्चे सवार थे। बस की टक्कर से थ्री व्हीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरी खाई में गिरी बोलेरो
उधर, रिवालसर-जाहू मार्ग पर कलखर के समीप बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे चालक सहित एक व्यक्ति घायल हो गया। गत शाम करीब 11 बजे बलेरो गाड़ी नंबर एचपी 65-5155 रिवालसर से कलखर की ओर जा रही थी। अचानक रास्ते में गराउडू़ के पास चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सौ फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को रात को सीएचसी रिवालसर लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान चालक मनसा राम और हुक्म चंद निवासी गराउड़ू रिवालसर के रूप से हुई है। दुर्घटना का कारण बरसात में सड़क का गिरा डंगा बताया जा रहा है। रिवालसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं की पुष्टि की है।


ट्रक पलटने से बंद रहा मंडी-कटौला मार्ग
कटौला (मंडी)। इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत कमांद के समीप रात ढाई बजे सीमेंट से लदा ट्रक मंडी-कटौला रोड पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा कर पलट गया। ट्रक को स्वयं मालिक नरेश कुमार चला रहा था। नरेश कुमार ने बताया कि सीमेंट पधर ले जा रहा था। लेकिन, मंडी से पधर रोड के बजाए ट्रक गलती से कटौला रोड पर ले गया। ट्रक पलटने से मंडी-कटौला मार्ग पर यातायात बाधित रहा। छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग को सुबह खोल दिया गया। लेकिन, बसों और बड़ी अन्य गाड़ियों के लिए दिनभर मार्ग बाधित रहा। चौकी प्रभारी कमांद चतर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शाम को ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed