फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one boy dead on khadd

रिस्सा खड्ड में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

सरकाघाट के रिस्सा खड्ड में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उक्त युवक सरकाघाट के एक रेस्टोरेंट में काम करता था जो उत्तराखंड के चकराता के कोटा काबूल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चकराता के कोटा काबूल गांव निवासी रोहित (20) पुत्र बुद्धि चंद सरकाघाट में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। शनिवार शाम रोहित व उसके भाई सुरेश (12) को रेस्टोरेंट का मालिक गगन कुमार अपने गांव खरोट ले गया। रविवार सुबह रोहित व उसका भाई सुरेश बस से सरकाघाट आ रहे थे, लेकिन रिस्सा पुल के पास दोनों बस से उतर गए। पुल के साथ कुछ बच्चे रिस्सा खड्ड में नहा रहे थे जिन्हें देख कर रोहित व भाई सुरेश भी खड्ड किनारे पहुंच गया।
विज्ञापन


रोहित खड्ड में नहाने लगा और छोटा भाई सुरेश किनारे पर ही बैठा रहा। जब नहा रहे सभी बच्चे खड्ड से बाहर आ गए, लेकिन रोहित का कोई पता न चला तो सुरेश चिल्लाने लगा। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में रोहित खड्ड के पानी में दिखाई दिया। लोगों ने उसे बाहर निकाल कर निजी वाहन से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मदन लाल धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed