फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   motorcycle accident

बीएसएल नहर में बहा बाइक सवार

Fri, 18 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 18 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

नाचन विधानसभा के हटगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर बीएसएल नहर में जा गिरा। नहर के तेज बहाव में बहने से व्यक्ति का कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस व गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति बाइक से गिर कर सीधे बीएसएल नहर में बह गया। उक्त व्यक्ति ग्राम पंचायत सलवाहण निवासी पवन कुमार बताया जा रहा है। जोकि बाइक एचपी 33 सी-8049 से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान कंसा हिल के पास पवन कुमार की बाइक स्किट हो गई जिससे वह उछल कर बीएसएल नहर में जा गिरा।  नहर में पानी का बहाव तेज होने से उसका कोई पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


क्रैश प्लांट ड्यूटी दे रहे ग्राम पंचायत दियारगी के वार्ड मेंबर श्याम लाल ने जब बाइक की आवाज सुनकर आया तो देखा कि एक व्यक्ति नहर में गिर गया। वार्ड मेंबर के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। दयारगी पंचायत प्रधान तुलसी देवी की सूचना पर बल्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिस जगह से पवन कुमार बाइक से गिर कर नहर में गिरा। वहां पर सुरक्षा के लिए न पैरापिट है न ही सुरक्षा दीवार लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रधान पिंकू चौधरी ने कहा कि बीएसएल नहर बग्गी से धनोटू सुंदरनगर तक प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता ही हैै। कोई नहर में छलांग लगाकर आत्म हत्या करता है तो बाइक, स्कूटर से नहर में गिरता है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने बग्गी से धनोटू सुंदरनगर तक सुरक्षा जाली लगाई जाए।


बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था कि बाइक स्किट होने से नहर में जा गिरा। उन्होंने बताया कि नहर में पानी का तेज बहाव होने से अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम बहे व्यक्ति की तलाशी की है, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed