{"_id":"573a0ac84f1c1bc54aac758a","slug":"girl-kiddnaped-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कार सवारों ने किया युवती को किडनैप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कार सवारों ने किया युवती को किडनैप
ब्यूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)।
Updated Mon, 16 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
kiddnaping
- फोटो : kiddnaping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा क्षेत्र की एक पंचायत में सत्संग सुनकर घर लौट रही युवती का दिनदहाड़े अपहरण करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार सवार अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने जाहू के पास कार बरामद कर ली। लेकिन युवती व अपहरण करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते दिन स्थानीय गांव की एक युवती अपनी बहन के साथ राधा स्वामी सत्संग में प्रवचन सुनने गई। सत्संग से वापस घर लौटते समय कार सवार अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया और युवती को कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
बहन के चिल्लाने पर नरोला पंचायत की प्रधान ने सड़क पर पहुंचकर कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार तेजी से निकल गई। लोगों ने हटली पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने कार को जाहू के पास बरामद किया।
विज्ञापन
जबकि कार सवार युवती को लेकर वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। युवती के पिता ने की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुुलिस में युवती के पिता द्वारा लिखाई शिकायत में कहा गया है कि वे राधा स्वामी सत्संग में हर रविवार को प्रवचन सुनने जाते हैं। विवार को भी प्रात: दस बजे अपने परिवार सहित सत्संग के लिए गए थे।
जब वह सत्संग सुनकर वापस आ रहे थे तो वह कुछ दूरी पर पीछे रह गया। दोनों बेटियां अन्य लोगों के साथ आगे निकल गई। ज्यों ही वे दोनों अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे चल रही थीं तो लाल रंग की गाड़ी में सवार दो अनजान युवकों ने उसे अचानक बाजू से पकड़ा और जबरदस्ती कार में बैठाकर अज्ञात स्थान की ओर ले गए।
डीएसपी सरकाघाट मदन लाल धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गहन तलाश कर रही है।