{"_id":"ad1b7482d5d1f5dc079f6f444cbc12f6","slug":"fire-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्सी परियोजना के पुराने गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्सी परियोजना के पुराने गोदाम में लगी आग
ब्यूरो /अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधीन चल रहे जल विद्युत परियोजना बस्सी के एक पुराने गोदाम में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग से करीब 90 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बस्सी प्रोजेक्ट के एक पुराने गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी टेक चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे करीब 90 हजार का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
बस्सी विद्युत परियोजना के अभियंता एमके चौधरी के अनुसार परियोजना के एक पुराने खाली गोदाम के पास झाड़ियों में लगी आग के कारण गोदाम में आग लगी है।