फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   driver suspended in bu accident case

बस हादसे पर निगम ने किया चालक सस्पेंड

Mon, 16 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, करसोग (मंडी)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, करसोग (मंडी)। Updated Mon, 16 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
driver suspended in bu accident case
bus accident - फोटो : accident

उपमंडल करसोग के महोग के नांबीधार के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे में करीब 49 लोग घायल हुए हैं। परिवहन निगम ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और आंशिक रूप से घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को सड़क उद्घाटन के बाद परिवहन निगम की बस नांबीधार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई। जबकि 49 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे से सड़क की खुशी मातम में बदल गई। लोग अपने घरों से नई बस सेवा में नांबीधार में चल रहे मेले के समापन समारोह में जा रहे थे।  परिवहन निगम ने हादसे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने थाना करसोग आकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।  मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, पूर्व विधायक मस्तराम, पूर्व विधायक हीरा लाल ने करसोग के स्थानीय अस्पताल में आकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। प्रशासन की तरफ से एसडीएम विवेक चौहान ने घायलों को फौरी राहत दी


ये है घायलों की सूची
घायलों में यशवंत, कुशाल, प्रदीप कुमार, हुकम चंद, मैना देवी, कांता देवी, उमा देवी, मथुरा देवी, वीना, चुन्नी लाल, जंगु राम, पंकज, प्रताप सिंह, सोम कृष्ण, फुल्लू देवी, शेर सिंह, मांगत राम, ज्ञान चंद, श्याम लाल, पुन्नी देवी, किशोरी लाल, पोविंद्र, प्रदीप, अनिल कुमार, वीर सिंह, तेज सिंह, कौशल्या देवी, घुम्मा राम, मेना देवी, रजनी देवी, संत कुमार, चेत राम, वनीत, संजय, दिला राम, बिहारी लाल, लीला धर, हंस राज,  संतोष कुमार, किशोरी लाल,  हेत राम, टेक चंद, पवन कुमार,  चुन्नी लाल,  तोता राम, जय प्रकाश, कौशल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed