फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   challan of shopkeepers in mandi

बिना रेट लिस्ट सामान बेचते 47 दुकानदार पकड़े

Mon, 05 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ मंडी
ब्यूरो/ मंडी Updated Mon, 05 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंडी शहर में फल और सब्जियों की दुकानों में औचक निरीक्षण किया। दबिश के दौरान  47 दुकानदारों पर बिना रेट लिस्ट के सामान बेचने पर कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने 11 क्विंटल 72 किलोग्राम सब्जी और 55 दर्जन केले दुकानदारों से जब्त किए हैं। विभाग की इस औचक निरीक्षण से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी टीम के आने से पहले सामान समेटते दिखे। टीम ने मंडी शहर के चौहाटा बाजार, पुराना बस स्टैंड, सकोडी पुल, स्कूल बाजार, कॉलेज रोड सहित अन्य स्थानों में दबिश दी। इस दौरान कई दुकानदार बिना रेट लिस्ट लगाए फल और सब्जियों का व्यापार कर रहे थे। जिसके चलते विभाग की टीम ने 47 दुकानदारों से 11 क्विंटल 72 किलोग्राम सब्जियां और फल जब्त किए हैं।
विज्ञापन


उधर, इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि बिना रेट लिस्ट के सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि दबिश के दौरान 47 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed