{"_id":"5738b9f74f1c1b6c17ac7263","slug":"bus-accident-one-dead-30-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क उद्घाटन के बाद भेजी पहली बस पलटी, एक की मौत, 30 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क उद्घाटन के बाद भेजी पहली बस पलटी, एक की मौत, 30 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 15 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटोग कैंची-शगाहर सड़क के उद्घाटन के बाद रविवार को पहली बार भेजी गई बस अनियंत्रित होकर महोग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस को रविवार को सड़क उद्घाटन कर मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया था।
विज्ञापन
गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद बस वापस नाबीधार की ओर से जा रही था। पटोग के पास बस सड़क पर पलट गई। हादसे में घायलों को पीएचसी अशला में प्राथमिक उपचार के बाद आनी और करसोग अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
करसोग के महोग में रविवार दोपहर को मुख्य संसदीय सचिव ने पटोग कैंची-शगाहर संपर्क सड़क का उद्घाटन कर एचआरटीसी की बस एचपी03-6096 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद बस वापस नाबीधार जा रही थी जहां मेला लगा हुआ है। 47 सीटर बस भरी हुई थी। नाबीधार के पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में नेत राम (55) पुत्र बीनू राम निवासी छलाठ (ग्वालपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशला में प्राथमिक उपचार देने के बाद करसोग और आनी अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल अस्पताल पहुंचाया।
महोग पंचायत के नाबीधार में रविवार को तीन दिवसीय देव मेले का समापन था। मेले के समापन समारोह में शिरकत करने से पहले सीपीएस मनसा राम ने पांच किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क का उद्घाटन करते हुए उक्त दुर्घटनाग्रस्त बस को हरी झंडी देकर रवाना किया था।
बस हादसे की सूचना मिलते ही सीपीएस मनसा राम और एसडीएम विवेक चौहान मौके पर पहुंचे। बस के पलटने के कारणों का पता नहीं लगा है। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।