फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   atm theft money recovered

एटीएम चोरी मामले में आरोपी के कमरे से 99 हजार बरामद

Tue, 06 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/ सुंदरनगर (मंडी) Updated Tue, 06 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
 नौलखा के पास नेशनल हाईवे के किनारे पीएनबी के एटीएम में नकदी चोरी कर आग लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मी से पुलिस ने चुराई गई लाखों रुपये की राशि बरामद कर ली है। आरोपी ने एक लाख रुपये की राशि अपने कमरे में रखी थी। इसमें 99 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। 12 लाख रुपये की राशि आरोपी ने एसबीआई के धनोटू स्थित एटीएम में जमा करवाए हैं।
विज्ञापन


एटीएम जलाने पर आरोपी का पैर भी जल गया था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि नौलखा के पास पीएनबी एटीएम से 13 लाख रुपये की नकदी निकालकर मशीन को जलाने मामले में हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के लहराणा गांव निवासी गोल्डी कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआईपीएल कंपनी का कर्मचारी है। इसके पास सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में 16 एटीएम में पैसा जमा करवाने का जिम्मा था। आरोपी ने गलत तरीके से विभिन्न बैंकों के एटीएम से करीब 14 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया। जबकि, कंपनी और बैंक प्रबंधन ने ऑडिट किया तो पाया कि गलत तरीके से कैश को एक एटीएम से दूसरे एटीएम में ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसबीआई धनोटू के एटीएम का ऑडिट होना था। जिस पर गोल्डी कुमार ने नौलखा स्थित पीएनबी के एटीएम से कैश चुराने का प्लान बनाया। एटीएम मशीन से करीब 13 लाख रुपये का कैश निकालने के बाद आरोपी ने मशीन में आग लगा दी थी। आरोपी ने 12 लाख रुपये का कैश एसबीआई धनोटू के एटीएम में डिपॉजिट करवाया और एक लाख रुपये अपने पास रखे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे से 99 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने एसबीआई के एटीएम को सीज कर दिया है। मुंबई से बैंक की टीम पहुंचने के बाद ही कैश डिपॉजिट का पता लगेगा।


एसपी ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी के एटीएम में सीसीटीवी में आरोपी गोल्डी की रिकॉर्डिंग मिली है। एटीएम मशीन को जलाने पर आरोपी का पैर भी जल गया। अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed