{"_id":"5c38cad8bdec2273542078f1","slug":"91547225816-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई कहकर वोल्वो बस चालक को थमा दिया चरस का पैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। भाई प्लीज दिल्ली में यह सामान दे देना। गरीब का भला हो जाएगा। जरूरी सामान है, दिल्ली में एक व्यक्ति यह सामान ले लेगा। यूं समझो कि जिंदगी और मौत का सवाल है। ऐसा कहकर एक अंजान व्यक्ति ने निजी वोल्वो बस के चालक को पैकेट थमा दिया। बातों में आकर चालक ने भी पैकेट रख लिया। कुछ देर बाद जब उसने पैकेट के ऊपर देखा तो उसमें देने वाला का कोई पता और फोन नंबर नहीं था। इसके बावजूद किसी की मजबूरी समझकर चालक ने पैकेट रख लिया। रास्ते में उसे शक हुआ तो उसने मंडी के सदर थाना में सूचना दी और पुलिस बस स्टैंड मंडी पहुंच गई। पुलिस को सारी बात सुनाकर पैकेट थमा दिया। जब पुलिस की मौजूदगी में पैकेट खोला गया तो उसमें कुछ सामान के बीच 244 ग्राम चरस निकली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। जांच के बाद असलियत जल्द सामने आएगी। मामले से जल्द पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।