{"_id":"5a4503fa4f1c1b686a8bc49a","slug":"81514472442-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेड़ गिरने से महिला की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ गिरने से महिला की दबकर मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करसोग (मंडी)।
सोमाकोठी के जंगल में लकड़ी लाने गई एक महिला की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई है। खोखले पेड़ को हिलाते वक्त अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने महिला की शिनाख्त चिंतामणि (32) पत्नी हुकम सिंह गांव कैरा, तहसील करसोग के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि चिंतामणि देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब जंगल छाना तो वह पेड़ के नीचे दबी हुई पाई गई। घटना की सूचना ठाकुरठाणा के बीडीसी मेंबर मस्तराम ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर जाकर महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया और पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामकरण राणा ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसडीएम करसोग हितेश आजाद ने बताया कि महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
0000