फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टैक्स दिए बिना चल रही सात वोल्वो बसों का किया चालान

टैक्स दिए बिना चल रही सात वोल्वो बसों का किया चालान

Thu, 21 Feb 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
टैक्स दिए बिना चल रही सात वोल्वो बसों का किया चालान
पंडोह (मंडी)। हिमाचल में बिना टैक्स के प्रवेश कर रही वोल्वो बसों पर आरटीओ मंडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के पास नाका लगाकर बिना टैक्स के चलने बाली 7 वोल्वो बसों का चालान काटकर 1 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार नाके के दौरान 16 वोल्वो बसों को चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें से 7 बसों का बिना टैक्स से सवारियां ले जाने पर चालान काटा। इस दौरान एक वोल्वो बस का चालक बस की खराबी की बात बोलकर मौके से फरार हो गया है। यह बस पंडोह में एक होटल के पास खड़ी है और विभाग ने फिलहाल इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है। बस के कागज दिखाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ कृष्ण चंद ने बताया कि नियमों की अवहेलना कर रहे वोल्वो बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान एआरटीओ कोमल चंद और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed