फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   माहूंनाग मंदिर में काम करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी

माहूंनाग मंदिर में काम करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी

Thu, 21 Feb 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
माहूंनाग मंदिर में काम करने वाला ही निकला चोरी का आरोपी
गोहर (मंडी)। श्रीदेव माहूंनाग मंदिर तरौर में लाखों के आभूषण चुराने वाला कोई ओर नहीं बल्कि मंदिर में काम करने वाला ही निकला। पुलिस ने चोरी के बड़े मामले को सुलझाते हुए आरोपी को यूपी पुलिस की मदद से पंजाब के किरतपुर में पकड़ा है। आरोपी की निशानदेही से लाखों के आभूषणों की बरामदगी भी कर ली है। सीसीटीवी में शातिर की चोरी कैद हुई थी लेकिन आरोपी ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने जाल बिछाते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की शिनाख्त 22 साल के संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल गांव कमलपुर, डाकघर गलूआपुर तहसील डेरापुर, जिला कानपुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। चोरी की वारदात को अगस्त 2018 में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

..
यह है मामला
पुलिस थाना गोहर में नागेंद्र पाल शर्मा गांव तरौर डाकघर सेगली तहसील चच्योट की शिकायत पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नागेंद्र पाल शर्मा ने कहा था कि 12/13 अगस्त 2018 की रात को उनके घर के मंदिर देव माहूंनाग में चोरी हुई है।
विज्ञापन

...
ऐसे गिरफ्त में आया 22 साल का शातिर
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें मंदिर में काम करने वाले 22 वर्षीय संदीप संदिग्ध दिखा। जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए छानबीन की तो शक हुआ कि संदीप ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। शातिर ठिकाने बदल रहा था। मूल रूप से आरोपी यूपी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
यह सामान बरामद
सोने के छत्र 52 ग्राम, चांदी का छत्र 2.200 किलोग्राम, चांदी के डोल माला के मनके, चौकियां 1.300 ग्राम, अष्ट धातु का मुख्य मोहरा 1, चांदी का छत्र 1, चांदी की चाननी 2, शिवलिंग 1, चांदी के मनके 64, चांदी के सिक्के 40, चांदी की सिंघी 40 बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed