फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आरोपी को रास्ते में नहीं लेन-देन से मिली थी जाली करेंसी

आरोपी को रास्ते में नहीं लेन-देन से मिली थी जाली करेंसी

Sat, 28 Apr 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को रास्ते में नहीं लेन-देन से मिली थी जाली करेंसी
गोहर (मंडी)। जाली करेंसी मामले के तार चरस तस्करी से जुड़ रहे हैं। मामले की जांच कर रही गोहर पुलिस ने इसके संकेत दिए हैं। पुलिस ने मलाणा गांव में दबिश देकर मामले से जुड़े जरूरी सबूत कब्जे में लिए हैं। इससे अब यह पुख्ता हो गया है कि आरोपी व्यक्ति को यह नोट रास्ते में गिरे हुए नहीं मिल थे। बल्कि यह करेंसी लेनदेन से व्यक्ति के पास पहुंची है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि लेनदेन किस वस्तु का किया गया है। लेकिन, लाखों की रकम के लेनदेन के तार सीधे तौर पर चरस से जुड़ रहे हैं। आरोपी के साथ शनिवार को गोहर पुलिस कुल्लू जिले की जरी थाना पुलिस की मदद से मलाणा गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी लाल सिंह की निशानदेही पर मलाणा गांव में दबिश देकर मामले से संबंधित अनेक सुराग कब्जे में लिए हैं। गोहर पुलिस की मानें तो रविवार को फेक करेंसी मामले का पुलिस भंडाफोड़ करेगी। थाना प्रभारी गोहर मनोज कुमार वालिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जाली करेंसी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। लेकिन, पुलिस अभी इसका खुलासा करने से परहेज कर रही है। रविवार को गोहर पुलिस इस मामले का पटाक्षेप सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है। शनिवार को गोहर पुलिस जरी पुलिस के साथ मलाणा गांव में डेरा जमा रही है। पुलिस टीम फेक करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी लाल सिंह से कड़ी पूछताछ के दौरान घटनाक्रम की तह तक पहुंच गई है। शनिवार की पुलिस जांच में मामले ने नया मोड़ लिया बताया जा रहा है। यह भी ज्ञात हुआ है कि जाली करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी ने किसी व्यक्ति के साथ कुछ लेनदेन किया है। यह लेन देन क्या है। पुलिस इसे अभी तक गोपनीय रख रही है। पुलिस ने दावा किया है कि रविवार को जाली करेंसी मामले को लेकर पुलिस सुराग पता लगाने के बाद मामले का पटाक्षेप करेगी।
विज्ञापन

एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस के हाथ आरोपी से पूछताछ में अहम सुराग लगे हैं। जिससे पुलिस घटना के बेहद करीब पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया है कि रविवार को सच्चाई धरातल पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स : जाली करेंसी मामले में अमर उजाला ने पहले ही इस पूरे घटनाक्रम को चरस माफिया के कनेक्शन से जोड़ा है। शनिवार को गोहर पुलिस की मलाणा में दबिश के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले आरोपी जाली करेंसी को वीरान जगह पर मिलने की बात करता है तथा उसके बाद उसके घर में पुलिस की दबिश के बाद 1 लाख दस हजार के नकली नोट मिलते हैं। फिर पुलिस शनिवार को मलाणा गांव में दबिश देती है तो मामला और संवेदनशील हो जाता है। इसके बाद मलाणा में पुलिस को शनिवार को आरोपी की निशानदेही और कड़ी पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। जिससे पुलिस घटना की तहत तक पहुंचने का दावा जता रही है। पुलिस का दावा है कि रविवार को घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed