{"_id":"5a2970d34f1c1b76678bff3c","slug":"51512665299-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज पेश कर दिव्यांग कोटे से पाई महिला ने नौकरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज पेश कर दिव्यांग कोटे से पाई महिला ने नौकरी
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। एक महिला कर्मी की ओर से फर्जी और गलत जानकारी के दस्तावेज पेश करके दिव्यांग कोटे से नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। इस बात का पता तब चला जब आरटीआई लेने के बाद विभाग में शिकायत पहुंची। मामला वन विभाग से संबंधित बताया जा रहा है। जिस पर जांच बैठा दी गई है। विभागीय जांच के बाद ही मामला पुलिस को प्रेषित किया जा सकता है।
शिकायतकर्ता महिला ने विभाग को दी सूचना में बताया है कि दिव्यांग महिला वर्ष 2007 से चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवारत है। महिला ने दिव्यांग कोटे से 2007 में पाई नौकरी में कहा था कि वह अविवाहित है। महिला कर्मी ने शादीशुदा और एक बच्ची की मां होने के बावजूद नौकरी में पेश किए गए दस्तावेजों में स्वयं को अविवाहित दर्शाया था। जबकि उस समय महिला की लड़की की उम्र चार साल की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों में दिव्यांग महिला कर्मी की ओर से नौकरी के समय दिए गए प्रमाण पत्रों की विभाग ने जांच बैठा दी है। इधर, निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान आरएस बनयाल ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।