{"_id":"5a1029404f1c1bc8678bc3d8","slug":"51511008576-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंका युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंका युवक
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। एक युवक को दोस्त के घर मेहमाननवाजी भारी पड़ी। पुरानी रंजिश पाले बैठे दोस्त ने परिजनों समेत युवक को बेेरहमी से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। बेहोश युवक रात भर बाहर पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर दोस्त उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों के मुुताबिक युवक को गंभीर चोटें हैं। लेकिन, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उपमंडल की गैहरा पंचायत के रोपड़ी गांव में 32 वर्षीय युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा गया। घायल युवक जगदीश पुत्र प्रेमसिंह निवासी गांव रोपड़ी, डाकघर चंदैश ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार शाम को जब वह मजदूरी करने के बाद घर जा रहा था तो रास्ते में उसे उसके गांव का ही एक दोस्त मिला। वह उसे अपने घर में ले गया। जब वह उसके घर पहुंचा तो बिना किसी कारण अचानक दोस्त और उसके अन्य घर वालों ने उसकी लातों और घूसों से पिटाई की। इस मारपीट में वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया और उसके बाद उन्होंने उसे उठाया और सड़क पर घायल अवस्था में फेंक दिया। बेहोशी की हालत में युवक सारी रात गांव की सड़क पर पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो उन्होंने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे तत्काल ही 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले आए। यहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसका उपचार आरंभ कर पुलिस को भी इस घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल आकर सारी स्थिति को देखकर उसके परिजनों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने पीड़ित युवक के भी बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया है। थाना प्रभारी भारत भूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।