फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निहरी में छह दिन तक महिला के साथ किया दुराचार

निहरी में छह दिन तक महिला के साथ किया दुराचार

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
निहरी में छह दिन तक महिला के साथ किया दुराचार
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी निवासी एक महिला के साथ लगातार छह दिन तक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी निवासी एक महिला ने सुंदरनगर के बीएसएल थाना में दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ 25 अगस्त को निहरी घूमने गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति के साथ हुई। जिसके बाद वह अगली रात को उसके कमरे में आ घुसा तथा उसके साथ बिना सहमती के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद वह लगातार 30 अगस्त तक उसके साथ दुराचार करता रहा और उसे इस बात की जानकारी किसी को देने पर भारी अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा। जिसके कारण वह कई दिनों तक सदमे में रही। जब वह इससे कुछ बाहर निकली तो वीरवार को थाना में प्राथमिकी करवाने के लिए पहुंचने का साहस कर सकी। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, डीएसपी तरनजीत सिंह बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया आरोपी की धरपकड़ को भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पीड़ित महिला का यहां अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed