फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिटी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिलसिलेवार तीन बड़ी चोरियां, लाखों का सामान और नगदी पर हाथ साफ

सिटी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिलसिलेवार तीन बड़ी चोरियां, लाखों का सामान और नगदी पर हाथ साफ

Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सिटी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिलसिलेवार तीन बड़ी चोरियां, लाखों का सामान और नगदी पर हाथ साफ
एक रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

लाखों का सामान, नकदी उड़ाई
सेंटर लॉक से उठाए शटर, ज्वैलर, कंप्यूटर शोरूम और बर्तन भंडार को बनाया निशाना
सिटी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सिलसिलेवार तीन बड़ी चोरियां
13 लैपटॉप, चांदी से आभूषण और बर्तन की दुकान से नकदी ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शहर के मुख्य तीनों चौकों में शातिरों ने एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देकर लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। इंदिरा मार्केट के साथ टारना मंदिर की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर वृंदा ज्वैलर की दुकान से चांदी के दस से बारह लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं, महामृत्युंजय मंदिर के सामने भारद्वाज बर्तन भंडार से 3800 की नकदी और विश्वकर्मा मंदिर के पास पठानिया आईजोन कंप्यूटर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से 13 लैपटॉप चोरी किए हैं। तीनों दुकानों में चोरी का तरीका एक जैसा अपनाया गया है। शटर के सेंट्रल लॉक को खास उपकरण से उठाकर शातिर दुकानों के अंदर घुसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारियों से पूछताछ की गई है। उधर शहर के मुख्य चौकों में पुलिस चौकी के समीप इस तरह चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चौकसी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

तड़के 03:56 और 04:33 के बीच वारदातें
जानकारी के अनुसार ज्वैलर शॉप में सीसीटीवी कैमरा बंद थे। इस कारण यहां से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है, जबकि बर्तन भंडार में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यहां चोरी की वारदात को 3 बजकर 56 मिनट पर और कंप्यूटर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में 04 बजकर 30 मिनट पर चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed