फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट में एक साथ चोरी की दो वारदातों से दहशत

सरकाघाट में एक साथ चोरी की दो वारदातों से दहशत

Sat, 18 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट में एक साथ चोरी की दो वारदातों से दहशत

विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। चोरों ने एक साथ चोरी की दो वारदातों को अंजाम देकर सरकाघाट पुलिस की चौकसी पर सवाल उठाए हैं। पौंटा पंचायत के लोअर बरोट गांव में दोनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। एक घर से चोर 25 हजार की नकदी और 30 हजार के गहने चोरी कर ले गए हैं। जबकि, दूसरे घर से चोरों ने ट्रंक गायब कर दिया लेकिन, उस ट्रंक में सिर्फ कपड़े ही मिले। चोर ट्रंक को घर से करीब 200 मीटर दूर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चोरी की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरबल सिंह पुत्र नानकू राम निवासी लोअर बरोट डाकघर एवं पचायत पौंटा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत रात्रि वह अपने परिवार वालों के साथ अलग कमरे में सोया हुआ था और उसकी बहू का कमरा बंद था। वह डिलीवरी के लिए अपने मायके गई थी। शाम को सभी परिवार वालों ने रात का खाना खाया और सोने चले गए। सुबह जब वे उठे तो देखा कि उनकी बहू के कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब वे कमरे के अंदर गये तो वहां रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। अलमारी में से 25 हजार की नकदी और 10 ग्राम सोने की टीक व चांदी की पायल भी गायब थी। घटना की सूचना पूर्व पंचायत उपप्रधान दलीप राव को दी और उप प्रधान ने तत्काल हटली पुलिस चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी सरकाघाट को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में नुराता राम पुत्र सुंदर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि घर का ताला तोड़कर चोर कमरे में रखा लोहे का ट्रंक उठा कर ले गए। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ट्रंक घर से बाहर 200 मीटर की दूरी पर टूटी फूटी हालत में पड़ा था और उसके अंदर रखे कपड़े भी इधर उधर बिखरे पड़े हुए थे। लेकिन, कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed