फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बच्चों से भरी स्कूल वैन-टिपर में टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित

बच्चों से भरी स्कूल वैन-टिपर में टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित

Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से भरी स्कूल वैन-टिपर में टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित
बालीचौकी (मंडी)। औट-लूहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार सुबह आठ बजे एक स्कूली वैन और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। आपसी समझौते के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूली वैन में बच्चे भरे थे। सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया लेकिन सभी सुरक्षित थे। गाड़ियों के आपस में टकराने के कारण मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसके चलते स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह हादसा बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर धामण नामक स्थान पर हुुआ। उधर चौकी प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed