फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिरमौर और शिमला के युवकों से चरस बरामद, केस दर्ज

सिरमौर और शिमला के युवकों से चरस बरामद, केस दर्ज

Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर और शिमला के युवकों से चरस बरामद, केस दर्ज
मंडी। औट थाना पुलिस शिमला और शिमला के कोटखाई क्षेत्र के दो व्यक्तियों से 86-86 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रभारी पुलिस थाना औट यशवंत सिंह सुबह 8:30 बजे अपनी टीम के साथ औट के समीप शनि मंदिर के पास नाके पर मौजूद थे। इसी दौरान कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान कार में बैठे प्रियांशु निवासी गांव खनेटी, डाकघर कोटखाई जिला शिमला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 86 ग्राम चरस बरामद की। इसके साथ ही औट थाना में ही तैनात एचसी प्रेम लाल मंगलवार को ही साढ़े नौ बजे के करीब झलोगी में अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही कार में सवार दीपक शर्मा निवासी गांव चकली, डाकघर ठाकुरद्वारा, तहसील पच्छाद जिला सिरमौर से 86 ग्राम चरस बरामद की। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed