फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डंडों से पीट-पीटकर मार डाला टैक्सी ड्राइवर

डंडों से पीट-पीटकर मार डाला टैक्सी ड्राइवर

Thu, 28 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
डंडों से पीट-पीटकर मार डाला टैक्सी ड्राइवर
सरकाघाट (मंडी)। मसेरन पंचायत के मतलग गांव में तीन युवकों ने टैक्सी चालक की उसी के घर में हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक टैक्सी चालक के घर में हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे थे। लेकिन, टैक्सी चालक और उग्र हो गया और बहसबाजी शुरू कर दी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने डंडे से टैक्सी चालक पर वार कर डाले और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद परिजनों को बताए बिना आरोपी टैक्सी चालक को निजी चिकित्सालय ले गए। लेकिन, घायल की हालत गंभीर देखकर उसे मंडी रेफर कर दिया गया। मंडी ले जाते वक्त घायल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरकाघाट से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार में एक 13 वर्षीय बेटा, छह वर्ष की बेटी, पत्नी और मां है।
विज्ञापन

13 वर्षीय बेटे के सामने घटी घटना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बलवीर सिंह (34) के पुत्र सूर्यांश (13) ने पुलिस थाना सरकाघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पिता टैक्सी चालक है। बुधवार रात को वह करीब 8 बजे घर लौटा और उसकी मां से झगड़ा करने लगा। बहसबाजी के बाद लड़ाई झगड़ा काफी बढ़ गया। पड़ोसियों को इससे परेशानी होने लगी। तीनों आरोपी युवक उसके घर आकर झगड़ा शांत करवाने लगे। लेकिन मारपीट शुरू हो गई और तीनों ने डंडों से उसके पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। शिकायतकर्ता बेटे के मुताबिक उसके पिता के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर तीनों आरोपी घबरा गए और घायलावस्था में उसे सरकाघाट के एक निजी क्लीनिक में पहुंचा दिया। निजी क्लीनिक के डाक्टर ने घायल को तत्काल मंडी ले जाने की सलाह दी। इस पर तीनों युवक परिजनों को बिना बताए ही उसे मंडी ले गए, लेकिन उसने मंडी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जोनल अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

इस वारदात की पुष्टि करते हुए डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों विक्की, बालम राम और रमेश कुमार को भी मृतक के बेटे के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed