{"_id":"5977848e4f1c1b1b5e8b45dd","slug":"21501004942-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं को 25 हजार देकर छुड़ाया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरणकर्ताओं को 25 हजार देकर छुड़ाया युवक
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के डबरोग के पास राकेश के अपहरण मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस को दिए बयान में राकेश ने खुलासा किया कि उसे डबरोग के दो युवकों ने अपहरण किया। उसके बाद उसकी मां और दादी ने दोनों युवकों को 25000 हजार रुपये देकर छुड़वाया है। सरकाघाट पुलिस ने राकेश कुमार के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अभी दोनों युवकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। उपमंडल के सुरजपुर बाड़ी पंचायत के कंगेहतर गांव के राकेश कुमार ने कहा कि 24 जुलाई को वह शाम को अकेला स्कूटर पर घर जा रहा था। जब वह डबरोग मंदिर के पास पहुंचा तो नबाही की ओर से आ रहे दो कार सवारों ने उसे रूकने का संकेत दिया। उसने स्कूटर रोका तो दोनों युवक उसको जबरदस्ती कार में बैठकर लुनाजोल ले गए जहां पूरी रात दोनों ने उसे मारा और 25000 रुपये फिरौती की मांग करने लगे। जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो युवकों ने मां को फोन कर कहा कि उसका बेटा उनके कब्जे में है। अगर जल्द 25000 हजार रुपये नहीं लाए तो वह उसे जान से मार देंगे। उसके बाद मां और दादी आनन-फानन में बिना पैसों के ही युवकों द्वारा बताए पत्ते पर पहुंच गए। यहां दोनों युवकों ने फिर से फिरौती की मांग की। राकेश की मां व दादी उसके बाद सरकाघाट बैंक गई और वहां से पैसे निकालकर राकेश को छुड़वाया। पुलिस ने राकेश कुमार का मेडिकल करा जांच शुरू कर दी।
प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि दोनों युवकों के विरुद्ध अपहरण और फिरौती लेने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस भेज दी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि दोनों युवकों के विरुद्ध अपहरण और फिरौती लेने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस भेज दी गई है।