फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हराबाग में बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

हराबाग में बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हराबाग में बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग में जोगिंद्रनगर से पांच किलोमीटर दूर हरा बाग में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा सोमवार देर सायं पेश आया। हादसे के बाद दोनों युवकों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह गांव मल्लण, हराबाग के रूप में हुई है। घायल कमलेश पुत्र डोलाराम रोपा पधर का रहने वाला है। उसे गंभीर अवस्था के चलते टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक पर युवा अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महेंद्र और कमलेश बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घायल कमलेश को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी इतनी कमजोर है कि उनमें ट्रक का नंबर भी साफ नहीं आ रहा है। इस कारण अब पुलिस घट्टा पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से इस ट्रक का नंबर खंगालने में जुटी है। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed