फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पीओ सैल ने धरा चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी

पीओ सैल ने धरा चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी

Thu, 12 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पीओ सैल ने धरा चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी

सुंदरनगर (मंडी)। पीओ सेल मंडी की टीम ने एक चेक बांउस के मामले में उद्घोषित अपराधी को उसके गांव डडोह से धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद नाजिम निवासी डडोह, डाकघर ढाबन तहसील बल्ह के खिलाफ हिमाचल ग्रामीण बैंक की ओर से एक चेक बाउंस का मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर के न्यायालय में विचाराधीन था। आरोपी मोहम्मद नाजिम पेशियों से गैर हाजिर रहता। इस पर न्यायालय ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। पीओ सेल टीम को जानकारी मिली कि आरोपी इन दिनों अपने गांव में ही है। इस पर उसे दबोच लिया। पीओ सेल मंडी की टीम में एएसआई ओम प्रकाश, एचएचसी महेंद्र सैनी, एचएचसी जीत राम और एलएचसी दिनेश चौधरी शामिल थे। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed