फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली कनेक्शन काटने आए कर्मचारी से मारपीट

बिजली कनेक्शन काटने आए कर्मचारी से मारपीट

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटने आए कर्मचारी से मारपीट
करसोग (मंडी)। बिजली का बिल जमा नहीं करवाने पर कनेक्शन काटने के लिए आए बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला करसोग थाने मेें दर्ज हुआ है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमरनाथ पुत्र जोवन दास गांव शाला ने बताया कि विभाग के आदेशों की पालना करते हुए वह 25 अप्रैल को बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले एक घर में कनेक्शन काटने के लिए गया था। जब घर पहुंचा तो उसने परिजनों से इस बारे में बातचीत की। इस पर खीम राम पुत्र खिंदु राम गांव बनोग आग बबूला हो गया और कर्मचारी को धमकियां देने लगा। देखते ही देखते उसने कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी और उसे लात और मुक्कों से पीटा। इससे कर्मचारी घायल हो गया है। उसने सबसे पहले इस घटना की जानकारी बोर्ड के उच्च अधिकारियों से की। बाद में विभाग और कर्मचारी की ओर से पुलिस थाना करसोग में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed