फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गगौन नाला के पास 20 बकरियां चोरी

गगौन नाला के पास 20 बकरियां चोरी

Fri, 26 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गगौन नाला के पास 20 बकरियां चोरी
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के गगोन नाला के पास भेड़पालकों की 20 बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रभावित चरवाहे रामपुर और किन्नौर के रहने वाले हैं, जो अपनी भेड़ बकरियों को अपने डेरे में ले जा रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए ये बुधवार शाम को गगौण नाला में रुके हुए थे। शुक्रवार सुबह ही उन्हें बकरियां कम होने का आभास हुआ। जब उन्होंने गिनती की तो 20 बकरियां कम पाई गईं। ये बकरियां चार भेड़पालकों की बताई जा रही हैं। चरवाहों ने मामला थाना करसोग में दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने चोरी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed