{"_id":"5b6889a54f1c1bde6d8b69a9","slug":"191533577637-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा धंसने से खाई में गिरी जीप, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंगा धंसने से खाई में गिरी जीप, छह घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र की छमयार-हटगढ़ सड़क पर भारी बारिश के चलते डंगा धंसने से एक जीप खाई में लुढ़क गई। सोमवार को पेश आए हादसे में जीप में सवार छह लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप सवार सभी घायल करसोग के चिंडी में किसी मेले में दुकानदारी करने के बाद सामान सहित लौट रहे थे। इसी दौरान छमयार-हटगढ़ मार्ग पर सड़क का डंगा धंसने से यह हादसा पेश आया है। हादसे में जरनैल सिंह (32) निवासी आनंदपुर साहिब, संजय कुमार (47) निवासी बिलासपुर, पंकज धीमान (30) निवासी देहरादून, चालक आशीष कुमार (22) निवासी बिलासपुर, कीमत सिंह (60)निवासी आनंदपुर साहिब और अनिश कुमार (32) निवासी बिलासपुर को चोटें आई हैं। ये सभी करसोग के चिंडी में किसी मेले में कारोबार करने के लिए गए हुए थे। वहां से वह सोमवार को जब जीप में सामान लेकर छमयार-हटगढ़ मार्ग से लौट रहे थे तो रास्ते में सड़क का डुंगा धंसने से जीप अनियंत्रित हो गई और करीब 30 फीट नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे में जीप सवार सभी छह लोग घायल हो गए। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।