{"_id":"5ad38e054f1c1ba57f8b4a50","slug":"191523813893-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़भड़ोल में सड़क किनारे पार्क महिंद्रा बोलेरो में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़भड़ोल में सड़क किनारे पार्क महिंद्रा बोलेरो में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह लडभड़ोल के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा बोलेरो में अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि, अभी तक गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी के मालिक ज्योति प्रकाश ने कहा कि उसके ड्राइवर सुनील कुमार ने गाड़ी सड़क के किनारे पार्क की थी कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते गाड़ी में आग पूरी तरह फैल गई। जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे लाखों का नुकसान हो गया है। हालांकि, आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, तब तक गाड़ी जल चुकी थी। ज्योति प्रकाश ने मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी लडभड़ोल में दर्ज करवा दी है। मुख्य आरक्षी अनिल कुमार ने पुष्टि करते बताया कि गाड़ी में आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।