फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरांग आईपीएच पंप हाउस से लाखों की चोरी

बरांग आईपीएच पंप हाउस से लाखों की चोरी

Sat, 02 Dec 2017 09:30 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
बरांग आईपीएच पंप हाउस से लाखों की चोरी
बरांग आईपीएच पंप हाउस। य़हां चोरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के बरांग में आईपीएच के पंप हाउस में शुक्रवार रात को चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब पंप ऑपरेटर कृष्ण गोपाल वर्मा ड्यूटी के लिए बरांग पंप हाउस पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे की खिड़की खुली है, जिसे वह अक्सर बंद रखते हैं। उसके बाद पंप ऑपरेटर ने बरामदे में पहुंचकर देखा तो दोनों पंप हाउसों के तीनों दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। उसने तुरंत इसकी सूचना कनिष्ठ अभियंता को दी। पंप हाउस से 2 मोटर के स्टार्टर, एक ओसीबी और मोटर पैनल बोर्ड का सारा सामान। एक 35 एमएम की मोटर, 174 मीटर कॉपर केबल, 4 एमएम की कॉपर केबल, बोल्ट, टूल किट बॉक्स, स्पैनर स्क्रैप, 72 किलो कॉपर केबल, 70 एमएम 108 मीटर, 95 एमएम कॉपर केबल 168 मीटर सहित पंप हाउस में सोने के लिए रखा गया सारा सामान चोरी किया गया है। कनिष्ठ अभियंता नंदलाल शर्मा ने कहा कि पंप हाउसों में चोरी हुई है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने बताया कि आईपीएच विभाग की तरफ से चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed