{"_id":"598c967e4f1c1b8c0d8b45b0","slug":"191502385790-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढहा, घायल पति-पत्नी मंडी में उपचाराधीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढहा, घायल पति-पत्नी मंडी में उपचाराधीन
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। जिले के सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत भाटकीधार के भड़ेची गांव में बारिश के चलते दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया। घटना के वक्त घर में पति पत्नी खाना खा रहे थे। जिससे वह भी मलबे की चपेट में आ गए हैं। दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायल पति पत्नी जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं। क्षतिग्रस्त मकान के साथ चार मकानों के ऊपर सटे खेतों में सड़क के पानी से दरारें आ गई है। जिससे इन मकानों को भी खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर सटे खेतों में लंबाथाच-कुल्थनी सड़क का पानी आ गया। जिससे यह खेत दरक कर मकान के ऊपर गिर गया। मामले में प्रशासन की ओर से मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं, सड़क का पानी खेतों में आने से पेश आए इस हादसे से लोगों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह भड़ेची गांव में सुबह 10 बजे के करीब हेत राम अपनी पत्नी पुरनू देवी के साथ रसोई घर में खाना खा रहे थे। हेतराम का बेटा नूप सिंह, बशणू देवी और उसकी मां भागणी देवी मेला देखने थाची गए थे। मुखिया हेत राम ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ घर की रसोई में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश। लेकिन, बाहर निकलने से पहले ही मकान पूरी तरह से ढह गया। वह मलबे की चपेट में आ गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएचसी बागाचनोगी पहुंचाया। जहां से उन्हें मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे में प्रभावित परिवार का लाखों का नुकसान हो गया है।
लोनिवि की कोताही से ढहा मकान : ग्रामीण
स्थानीय पंचायत प्रधान शिवलाल ने कहा कि सड़क का पानी खेतों में आने से मकान पर मलबा गिरने से मकान ढह गया है। यहां पर साथ सटे मकानों के ऊपर के खेतों में दरारें आ गईं। इससे इन मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क ठीक न होने के कारण तहसीलदार थुनाग मौके पर नहीं आ पाए। तहसीलदार के कहने पर प्रधान ने 5 हजार की फौरी राहत प्रभावितों को सौंपी है। स्थानीय लोगों में भगत सिंह, राम लाल, शिव चंद, रतन लाल, वार्ड पंच लीला देवी, डोला राम प्रधान ग्राम पंचायत भाटकीधार शिवलाल और भुजा राम, चेतराम, दुर्गा सिंह ने बताया कि लंबाथाच कुल्थनी सड़क की हालत खस्ता है। सड़क का पानी खेतों में घुस रहा है। जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। विभाग को कई बार समस्या के बारे में बताया गया है। लोनिवि की कोताही से यह मकान ढहा है।
विज्ञापन
पालकी से अस्पताल पहुंचाए घायल
मकान ढहने से घायल हुए पति पत्नी हो स्थानीय ग्रामीणों ने पालकी में उठाकर पीएचसी बागाचनोगी पहुंचाया। बरसात में सराज में अधिकतर सड़कें बाधित हैं। जिस कारण लोगों को समस्याएं पेश आ रही है। लोगों ने यहां पर सड़कों की हालात में सुधार की मांग उठाई है।
बैठक के चलते नहीं जा पाए मौके पर : एसडीएम
एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के चलते वह मौके पर नहीं जा सके। मामला ध्यान में है। प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।