{"_id":"59e245a04f1c1bf2538b7395","slug":"181508001184-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ी में 1 किलो 229 ग्राम चरस के साथ चार सैलानी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी गाड़ी में 1 किलो 229 ग्राम चरस के साथ चार सैलानी गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। लग्जरी गाड़ी में चरस तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के चार लोगों को शुकीबाईं के पास पकड़ा है। पुलिस ने गाड़ी में 1 किलो 229 ग्राम चरस बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। आरोपियों की पहचान हो गई है। सभी हरियाणा जिला से संबंधित हैं और कुल्लू से सैर करके लौट रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें चार दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस थाना सदर जिला मंडी में निरीक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा कि सुबह करीब 11.50 बजे सुबह जब वह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ शुकीबाईं में नाकाबंदी पर मौजूद थे तो उसी समय एक सफारी स्ट्रोम कार नंबर एचआर 10 यू 4794 कुल्लू की तरफ से आई। जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी में बैठे सुनील कुमार पुत्र सुलतान निवासी गांव शालीमसर माजरा डाकघर भटगव तहसील और जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जा से 1 किलो 229 ग्राम चरस बरामद की। गाड़ी में तीन अन्य व्यक्ति रोहतेश पुत्र वेद सिंह निवासी राजपुरा हरियाणा, योदेंद्र पुत्र श्याम लाल निवासी दिंगल हरियाणा, सचिन पुत्र सुरेंद्र सिह निवासी बलांड़ हरियाणा भी बैठे थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत मे पेश किया गया, जहां सभी आरोपियों को 4 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उधर, एसपी मंडी अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।