{"_id":"597236294f1c1b47458b45ee","slug":"181500657193-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या: जमीनी विवाद के चलते हृदय रोगी को उतारा मौसत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या: जमीनी विवाद के चलते हृदय रोगी को उतारा मौसत के घाट
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। स्यांह गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का हाल ही में हार्ट का आपरेशन हुआ था। गुस्साए पड़ोसी ने जमीन विवाद को लेकर डंडे और रॉड से हृदय रोगी की धुनाई कर दी। घायलावस्था में उसे रति अस्पताल भर्ती किया गया था। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बल्ह जिला मंडी में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार पुत्र नरपत राम निवासी स्यांह ने कहा है कि उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे ब्रेस्तु राम के साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने वाला उसी का पड़ोसी कर्मचंद वालिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक ब्रेस्तु राम का हाल ही में आईजीएमसी में दिल का आपरेशन हुआ है। उसे स्टंट पड़े थे। शुक्रवार को जब वह घर के आंगन में बैठा था तो इसी दौरान उसका पड़ोसी आ धमका और जमीन विवाद को लेकर कलह शुरू कर दी। इसी दौरान गुस्साए पड़ोसी ने हार्ट के रोगी से डंडे और रॉड से मारपीट शुरू कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे रति अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मंडी अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने कहा कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।