{"_id":"5cd07a74bdec2207635799ae","slug":"171557166708-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम ने पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
करसोग (मंडी)। चुनावी मौसम में करसोग के खील कुफरी में सोमवार को सर्विलांस टीम ने 19 पेटियां अंग्रेजी और देसी शराब तथा दो पेटियां बीयर की पकड़ी हैं। टीम ने चुराग और माहूंनाग सड़क में सुबह नाका लगाया था। इसी दौरान 9 बजे के करीब चुराग की ओर जा रही पिकअप एचपी 30-5765 की तलाशी ली। चेकिंग के वक्त गाड़ी में 2 पेटी रॉयल स्टेग, 2 पेटी ओसी, 15 पेटी देशी शराब और 2 पेटी बीयर की पकड़ी गई। टीम के सदस्यों ने चालक से शराब के कागज दिखाने को कहा, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा सका। इस पर सर्विलांस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करसोग की तरफ आने जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।