{"_id":"5b8acad942c792463d4ae28e","slug":"171535822553-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की खातिर करते थे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की खातिर करते थे चोरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/रिवालसर। रिवालसर क्षेत्र के बाइक चोर गिरोह ने महज नशे के लिए दर्जनों चोरियों को अंजाम दिया था। गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। यहां तक कि जिस आरोपी चरस तस्कर से यह शातिर चरस खरीदते थे, उसके ही घर में बाइक चोरी गैंग के सरगना ने एक दिन चरस तक चुराने का प्रयास किया। चोरी की वारदात का यह मामला गत माह 19 अगस्त की रात का है। जब आरोपियों को घर में चरस नहीं मिली तो तैश में आकर घर में आग लगा दी। यहां से आरोपियों ने चांदी के जेवर और सिलिंडर पर हाथ साफ किए। बताया जा रहा है कि आरोपी इतने कंगाल हो चुके थे कि उनके पास चरस तक खरीदने के पैसे नहीं बचे। नशा न मिलने पर आरोपियों ने नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए तस्कर के घर में चोरी कर डाली। रिवालसर चौकी पुलिस ने अभी तक आरोपियों से सात बाइक, चांदी के गहने और छोटी बड़ी कई चीजें बरामद की हैं। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए आरोपियों ने पुराने कपड़ों तक चुरा लिया था। रिवालसर चौकी प्रभारी एएसआई मुंशी राम ने कहा कि बाइक चोर सरगना ज्योति उर्फ जोध सिंह को दूसरी बार 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 18 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया था।
..
सीसीटीवी फुटेज से लगा सुराग, पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
शातिरों ने क्षेत्र में लगातार चोरियां कर पुलिस की नींद हराम कर दी थी। यह आरोपी इस कदर नशे की गिरफ्त में आ चुके थे कि कंगाली की हालत में हर छोटी बड़ी चीज को चुरा रहे थे। गुरुद्वारा के बाहर जब शातिरों ने बाइक को चुराने का प्रयास किया तो उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी प्रभारी एएसआई मुंशी राम, एचसी धनदेव, सिपाही कर्ण, एचएससी पाल सिंह ने चोर गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
...