फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टिपर चालक से अवैध शराब पकड़ी

टिपर चालक से अवैध शराब पकड़ी

Mon, 02 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
टिपर चालक से अवैध शराब पकड़ी
करसोग (मंडी)। रेत और शराब का अवैध रूप से कारोबार करने वाले टिपर चालक को पुलिस ने धर दबोचा है। गश्त के दौरान चेकिंग में यह सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टिपर जब्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम एसआई कृष्ण लाल की अगुवाई में रविवार देर रात गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस दल ने एक टिपर को चेकिंग के लिए भरगतगढ़ के पास रोका। टिपर रेत से लदा था। इस दौरान पुलिस ने चालक से एफ फार्म मांगा। जैसे ही पुलिस दल ने टिपर की खिड़की का दरवाजा खोला तो देसी शराब की 56 बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में चालक न तो रेत और न ही शराब के दस्तावेज दिखा पाया। डीएसपी करसोग आरके राणा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed