{"_id":"5c1fc34cbdec2256b914425a","slug":"161545585484-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर कॉलेज में प्राचार्य-प्राध्यापक में विवाद, पुलिस थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर कॉलेज में प्राचार्य-प्राध्यापक में विवाद, पुलिस थाने पहुंचा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अनुशासित जीवन की सीख लेते हैं, लेकिन सुंदरनगर स्थित सरकार से अनुदान प्राप्त प्रख्यात ऐसे ही एक कॉलेज में स्टाफ की लड़ाई ने शिक्षा व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है। यहां प्राचार्य और प्राध्यापक की लड़ाई पुलिस थाने तक पहुंच गई है। यही नहीं मामले को लेकर राजनेताओं के दबाव के साथ हस्तक्षेप भी बढ़ने लगा है। यहां एक प्राध्यापक पर कॉलेज के काम में बाधा डालने, प्राचार्य, एक प्राध्यापक और एक सहायक प्राध्यापक को जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने का संगीन आरोप है। कॉलेज में घटी इस घटना का हवाला देते हुए प्राचार्य ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करा दी है। दूसरी तरफ प्राध्यापक ने भी अपने साथ हुई बदसलूकी की ऑनलाइन शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को दी है। इधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।
...
सोशल मीडिया से पहुंच रहा छवि को धक्का
शिकायत के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर को कॉलेज कैंपस में घटी है। पुलिस को दी शिकायत में प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि शनिवार को जब वह कॉलेज के निरीक्षण पर थे तो एक प्राध्यापक ने उनके काम में बाधा डाली। जब उन्होंने इस पर संज्ञान लिया तो वह उनके साथ उलझ पड़ा, बदसूलकी करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। जब कॉलेज में ही कार्यरत एक अन्य प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक को इस बारे पता चला तो वह आरोपी प्राध्यापक को समझाने लगे लेकिन उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोपी प्राध्यापक पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर कॉलेज की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
....
धूम्रपान करने से रोका तो गुस्साए
आरोपी प्राध्यापक ने उनपर लगाए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ उनका बाथरूम में गला घोंटने का प्रयास किया गया है। इसके कारण वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर एक बजे प्रिंसिपल कॉलेज में धूम्रपान कर थे तो उन्हें उसने विरोध किया। इसके बाद वह गुस्सा हो गए और जान से मारने की धमकी दी।