फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थाची में देव बिट्ठु नारायण मंदिर की दीवार तोड़ कर उड़ा लिया दानपात्र

थाची में देव बिट्ठु नारायण मंदिर की दीवार तोड़ कर उड़ा लिया दानपात्र

Sun, 26 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
थाची में देव बिट्ठु नारायण मंदिर की दीवार तोड़ कर उड़ा लिया दानपात्र
गोहर/बालीचौकी (मंडी)। सिराज क्षेत्र के थाची में क्षेत्र के अधिष्ठाता बिट्ठु नारायण देवता के मंदिर में शनिवार रात को दीवार तोड़कर चोर दानपात्र ले उड़े। चोरी की वारदात से देव समाज में सनसनी फैल गई है। पुलिस से शिकायत की गई है। अतिरिक्त थाना प्रभारी औट श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवता बिट्ठु नारायण के थाची में स्थित प्राचीन मंदिर में चोरों ने दीवार को तोड़ कर भीतर प्रवेश किया। उसके बाद यहां रखा दानपात्र उड़ा लिया। मंदिर से करीब 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने दानपात्र को तोड़ दिया और उसमें से पैसे लेकर चंपत हो गए। अतिरिक्त थाना प्रभारी श्याम लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी के अनुसार दानपात्र में थोड़े बहुत पैसे ही थे। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को देव बिट्ठु नारायण का वार्षिक होम था। इसमें सिराज घाटी के अलावा बाहरी क्षेत्रों से लोग देवता के होम में भाग लेने आए हुए थे। होम के दो दिन बाद चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवता के पुजारी ओतराम ने बताया कि देवता कमेटी ने होम के समापन पर दानपात्र से पैसे निकाल लिए थे और उसमें थोड़े बहुत पैसे थे। मंदिर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। अतिरिक्त थाना प्रभारी औट श्याम लाल शर्मा ने मंदिर कमेटी को सख्त हिदायत दी है कि जल्द से जल्द बिट्ठु नारायण मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।
विज्ञापन

...
मंदिर कमेटियां लगाए सीसीटीवी कैमरा
एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि मंडी जिले में जिन मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं, वहां मंदिर कमेटियां जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाएं। उन्होंने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व चैलचौक स्थित माहूंनाग मंदिर में एक लुटेरे ने देवता के मंदिर में प्रवेश कर लाखों की लूट की थी। जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिला में मंदिरों में चोरी की वारदात से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed