फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौहारघाटी के टिंडुनाला गांव में 10 क्विंटल लहसुन चोरी

चौहारघाटी के टिंडुनाला गांव में 10 क्विंटल लहसुन चोरी

Fri, 14 Jun 2019 11:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
चौहारघाटी के टिंडुनाला गांव में 10 क्विंटल लहसुन चोरी
पधर (मंडी)। चौहारघाटी क्षेत्र के टिंडुनाला गांव में स्लेटपोश दुकान के भीतर रखी लहसुन की 10 क्विंटल की खेप पर चोरों ने रात को हाथ साफ कर लिया। चोरों ने लकड़ी के दरवाजे पर लगाए ताले को तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात से प्रभावित किसान मुकती राम (70) गांव मरखाण, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर को लगभग एक लाख बीस हजार की राशि की चपत लगी है। प्रभावित ने इसकी शिकायत पधर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

मुकती राम ने बताया कि उसने लहसुन की फसल को सड़क किनारे दुकान में स्टोर किया था। बुधवार सुबह कुछ और फसल को स्टोर करने के मकसद से दुकान पहुंचा तो स्टोर किया गया दस क्विंटल लहसुन गायब था। इससे उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उधर पधर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर प्रभावित किसान के बयान कलमबंद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस शीघ्र ही गिरोह तक पहुंचेगी। घाटी में इस बार लहसुन फसल की बंपर पैदावार हुई है। किसानों को घाटी में ही 70 से 80 रुपये प्रति किलो लहसुन के दाम मिल रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बाहरी सब्जी मंडी में लहसुन बारह हजार प्रति क्विंटल बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed