फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कुलांदर में गर्भवती महिला ने लगाया फंदा, पति, सास गिरफ्तार

कुलांदर में गर्भवती महिला ने लगाया फंदा, पति, सास गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुलांदर में गर्भवती महिला ने लगाया फंदा, पति, सास गिरफ्तार
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पाली पंचायत के कुलांदर में रविवार देर शाम को एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मायका पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी पधर मदनकांत ने इसकी पुष्टि की है। सुनीता (29) ने चार साल पहले संजीव कुमार निवासी कुलांदर के साथ शादी की थी।
विज्ञापन

दो जून को देर शाम सुनीता ने दरवाजे को अंदर से बंद कर पंखे के साथ फंदा लगा लिया। जब ससुरालियों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस और मायका पक्ष को दी। डीएसपी और पुलिस दल ने मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मायका पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि पति संजीव उनकी बेटी सुनीता के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से सुनीता ने तंग आकर फंदा लगा लिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। उधर, रोष स्वरूप मायका पक्ष की ओर से ग्रामीण सुबह से ही जोनल अस्पताल के शव गृह में डटे रहे। सुनीता के चाचा रणजीत ने बताया कि बेटी सुनीता का पति उसे तंग करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मदनकांत ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया गया है। मामले में हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि महिला के पिता राजिंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पति और सास को गिरफ्तार किया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed