{"_id":"5b2270c14f1c1bf26e8b80ae","slug":"151528983745-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद पकड़ में आया दुराचार का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल बाद पकड़ में आया दुराचार का आरोपी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को आखिरकार सदर पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से छह साल के बाद पानीपत से पकड़ा है। आरोपी भगौड़े का नाम गगन उर्फ गिन्नी है। वह वर्ष 2012 में एक नाबालिग को भगाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार करता रहा। वर्ष 2012 में जब नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की बेहद तलाश की लेकिन, शातिर पुलिस के हाथ नहीं आ सका। वहीं अदालत के आदेशों के बाद उसे भगौड़ा घोषित कर दिया गया। पिछले काफी समय से सदर पुलिस आरोपी के बारे में लगातार जानकारी हासिल कर रही थी। हालांकि, कई बार पुलिस ने संबंधित ठिकाने पर रेड भी की, परंतु आरोपी हाथ न आया। आरोपी पानीपत में एक ट्रक यूनियन में वेश बदलकर ड्राइविंग कर रहा था और अक्सर लांग रूट पर बाहरी राज्यों में जाता रहा। परंतु इस बार पुलिस ने सटीक जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उधर, थाना सदर प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरक्षी रोहित और मुकेश पाठक के नेतृत्व में पानीपत से एक भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है।