फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग में भाजयुमो मंडल करसोग अध्यक्ष की गाड़ी जलाई, केस दर्ज

करसोग में भाजयुमो मंडल करसोग अध्यक्ष की गाड़ी जलाई, केस दर्ज

Sun, 18 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
करसोग में भाजयुमो मंडल करसोग अध्यक्ष की गाड़ी जलाई, केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के लालग में बिरनु गांव के समीप शरारती तत्वों ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष करसोग की गाड़ी को जला दिया। मामले में पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गाड़ी के मालिक ने कुछ लोगों पर आशंका जताई है लेकिन, शिकायत में नाम नहीं लिखवाए हैं। शनिवार शाम को ही गाड़ी के मालिक भूपेंद्र की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। हालांकि, अभी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष करसोग भूपेंद्र कुमार शर्मा ने शिकायत में कहा कि उसकी गाड़ी को शरारती तत्वों ने शनिवार रात को करीब दो बजे आग लगा दी। उसने कहा कि जब आग से कार की वायरिंग जलने से लगातार हार्न बजने लगा तो उन्हें घटना का पता चला। पड़ोसियों ने इस बारे में उन्हें सूचित किया। वह ग्रामीणों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। कार का इंजन जल कर राख हो गया था। गाड़ी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी करसोग आरके राणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed