फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ढलवान में जेसीबी से तेल और कार से बैटरी ले उड़े चोर

ढलवान में जेसीबी से तेल और कार से बैटरी ले उड़े चोर

Sun, 04 Mar 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ढलवान में जेसीबी से तेल और कार से बैटरी ले उड़े चोर
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल की ढलवान पंचायत में जेसीबी से तेल और डीजल और एक कार से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रधान सुनील कुमार के घर के साथ ही खेत में खड़ी जेसीबी से रात के अंधेरे में किसी ने हाइड्रोलिक तेल और डीजल जिसकी कीमत लगभग 20 हजार है, चोरी कर लिया। उधर, मुख्य बाजार में खड़ी कार की बैटरी जिसकी कीमत 7000 हजार रुपये बताई जा रही है, उसे भी खोलकर चोर ले गए। पंचायत प्रधान ने बताया कि उसने यह मशीन अपने घर के साथ लगते खेत के पास एल प्लाट बनवाने के लिए मंगवाई थी और शाम को ही उसने इसमें यह ऑयल डलवाया था। प्रधान ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना हटली में दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले में शीघ्रता से कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पंचायत प्रधान ने जाहू-कलखर सुपर हाईवे पर रात के समय पुलिस गश्त की मांग की है। इससे पूर्व भी अज्ञात चोर इसी सड़क पर तमलेड़ के पास खड़े हुए वाहनों के टायर खोलकर ले गए थे। थाना प्रभारी हटली अश्ववनी शर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed