फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिध्याणी में कार के टायर चोरी, केस दर्ज

सिध्याणी में कार के टायर चोरी, केस दर्ज

Sat, 03 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिध्याणी में कार के टायर चोरी, केस दर्ज
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र के सिध्याणी में कार के टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिध्याणी निवासी नरेश कुमार पुत्र बली राम ने घर के पास अपनी कार को शुक्रवार रात पार्क किया था। सुबह जब घर से निकला तो कार के पहिये गायब थे। शातिरों ने टायर की जगह पत्थर लगा दिए थे। टायर चोरी की शिकायत नरेश कुमार ने रिवालसर पुलिस चौकी रिवालसर में दर्ज करवाई है। सिध्याणी पंचायत में इससे पहले भी जितेंद्र कुमार की कार के टायर भी इसी तरह चोरी हुए थे। लेकिन, आज तक पुलिस टायर चोर गिरोह का सुराग नहीं लगा पाई है। पंचायत प्रधान इंद्रवीर ने बताया कि कारों के लगातार चोरी हो रहे पहियों को लेकर ग्रामीण खौफजदा हैं। प्रधान ने पुलिस से चोर गिरोह का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है। पुलिस चौकी प्रभारी रिवालसर यशपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed