फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टिहरा के ग्रयोह में छात्र को कुत्ते ने काटा

टिहरा के ग्रयोह में छात्र को कुत्ते ने काटा

Mon, 22 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
टिहरा के ग्रयोह में छात्र को कुत्ते ने काटा
Dog

टिहरा (मंडी)।

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रयोह गांव में दसवीं के छात्र को कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। सरकाघाट अस्पताल में उपचार के बाद घायल छात्र को घर भेज दिया। रजत ठाकुर पुत्र राजेंद्र सिंह जब स्कूल से वापस आ रहा था तो कांगो का गहरा में वह एक दुकान से सामान लाने गया। यहां एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से छात्र को बचाया। रजत ठाकुर निजी स्कूल का छात्र है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कांगो का गहरा क्षेत्र में आधा दर्जन कुत्तों ने डेरा बनाया हुआ है। चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों के नजदीक ये कुत्ते कई बार कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। लोगों ने विभाग से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। उधर, सरकाघाट अस्पताल में डॉ. सोनी कुमार ने बताया कि बताया कि छात्र को कुत्ते ने काटा है। छात्र का उपचार किया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed