फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रेहड़ी फड़ी यूनियन के उपप्रधान की हार्टअटैक से मौत

रेहड़ी फड़ी यूनियन के उपप्रधान की हार्टअटैक से मौत

Sun, 03 Dec 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी फड़ी यूनियन के उपप्रधान की हार्टअटैक से मौत
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में रेहड़ी-फड़ी यूनियन के उपप्रधान सुखराम की रविवार सुबह उनके घर शेरपुर मढ़ी में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। मजदूर संगठन सीटू कमेटी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सुखराम (54) कई वर्षों से सरकाघाट में सब्जी का खोखा चलाते थे। 29 नवंबर को सरकाघाट प्रशासन ने सभी खोखे वालों को हटा दिया था और सभी रेहड़ी व खोखा लगाने वाले अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे। सीटू लोकल कमेटी के प्रधान सुरेश राठौर, सचिव दिनेश कुमार और मुनीष शर्मा ने सुखराम के परिवार को 20 लाख मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed