फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बल्ह घाटी में चिट्टे के बाद नशीली दवाइयां पकड़ी

बल्ह घाटी में चिट्टे के बाद नशीली दवाइयां पकड़ी

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बल्ह घाटी में चिट्टे के बाद नशीली दवाइयां पकड़ी
नेरचौक (मंडी)। पुलिस ने शनिवार को छापामारी के दौरान एक दुकान से संदिग्ध दवाएं बरामद की हैं। पुलिस दवाओं की जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। शनिवार को थाना प्रभारी बल्ह की अगुवाई में ग्राम पंचायत कैंहड़ राजगढ़ में शिकायत के आधार पर छापामारी की है। पुलिस ने इस दौरान कई संदिग्ध दवाएं पकड़ी हैं। जिसके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इस संबंध में कुछ शिकायतें हुई थी। सोशल मीडिया पर भी नशे के ठिकानों का पर्दाफाश किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि नशे के कारोबार की आशंका को लेकर पुलिस ने छापामारी की है। एक दुकान से कुछ दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। दवाइयों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed