फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली के मझाखल में लेंटर गिराते समय दबे तीन, एक की मौत

जंजैहली के मझाखल में लेंटर गिराते समय दबे तीन, एक की मौत

Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली के मझाखल में लेंटर गिराते समय दबे तीन, एक की मौत
गोहर (मंडी)। जंजैहली के मझाखल गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पुराने मकान का लेंटर तीन मजदूरों पर गिर गया। लेंटर गिरने से तीनों मजदूर दब गए, जिसमें एक की मौत हो हो गई। दो मजदूरों को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बाहर निकाला। इन्हें थुनाग सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे मजदूर गुलाब सिंह निवासी मझाखल के पुराने मकान को गिराने में जुट गए। इस दौरान दोपहर 12 बजे अचानक लेंटर गिर गया। इसमें गिरजा नंद पुत्र परस राम, गोपाल सिंह पुत्र शिव राम और खेम सिंह पुत्र परसराम सभी निवासी मझाखल दब गए। ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को निकाला लेकिन गिरजा नंद की मौत हो चुकी थी। गोपाल सिंह और खेम सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक पुराने भवन को गिरा रहा था ताकि नया बनाया जा सके। इसके लिए मजदूर लगाए गए थे। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है। एसपी गुरदेव चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed